Advertisement
16 October 2016

नोएडा से 9 नक्‍सली गिरफ्तार, असलहे का जखीरा बरामद

नोएडा से 9 नक्‍सली गिरफ्तार, असलहे का जखीरा बरामद | google

यूपी एटीएस के आईजी ने बताया कि इन लोगों के पास से 6 पिस्टल, 50 कारतूस, ग्रेनेड, 3 कार, 125 डिटोनेटर्स और 2 लैपटॉप बरामद किए गए हैं। इसके अलावा बम बनाने का सामान भी मिला है। पुलिस सूत्रों की मानें तो ये लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। एनआईए इनपुट के बाद एटीएस ने ये कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी हिंडन विहार के फ्लैट नंबर 1 और 3 में किराए से रहते थे। ये फ्लैट बेनू वेद नाम के शख्‍स का है। एटीएस को आरोपियों के पास से कुछ दस्तावेज और नक्शे भी मिले हैं। एक आरोपी बम बनाने में एक्सपर्ट बताया गया है। 5 महीने पहले पकड़े गए 6 नक्‍सलियों में से एक की बहन भी इसी फ्लैट में रहती थी। बाद में इन आरोपियों ने 8 हजार रुपए महीने पर ये फ्लैट लिया। नक्‍सलियों से मिलने के लिए मुंबई और दूसरे प्रदेशों से उनके साथी आते रहते थे। फ्लैट से लड़कियों के कपड़े भी मिले हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 3 दिन पहले एटीएस ने यहां रेकी की। इसके बाद एक नक्‍सली को दिल्ली से गिरफ्तार किया। फिर एटीएस कमांडो शाम 7 बजे के करीब नोएडा के हिंडन विहार पहुंचे।

Advertisement

यहां कमांडोज ने पहले पकड़े गए नक्‍सली से गेट खुलवाया। गेट खुलते ही दो नक्‍सलियों को कमांडो ने पकड़ लिया। इस दौरान तीन आरोपी कार में बैठकर भागने लगे। इन्हें भी घेरकर पकड़ा गया। आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि नोएडा में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना थी। एक महीने से नजर थी। ये लोग नाम बदलकर रह रहे थे।

TAGS: नोएडा, दिल्‍ली, एनसीआर, पुलिस, हिंडन विहार, हथियार, हमला, attack, noida, delhi, ncr, police, hindon vihar, naxal, arrest
OUTLOOK 16 October, 2016
Advertisement