Advertisement
20 April 2018

अमरिंदर कैबिनेट का विस्तार कल, नौ मंत्री शपथ लेंगे

अमरिंदर कैबिनेट का विस्तार कल, नौ मंत्री शपथ लेगे | file photo

पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में नौ नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। ये मंत्री शनिवार की शाम शपथ लेंगे।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच बैठक में इनके नामों को स्वीकृति प्रदान की गई। 

सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, विजय इंदर सिंहला, भारत भूषण आशू, श्याम सुंदर अरोड़ा, ओपी सोनी, राणा गुरमीत सिंह सोढी, गुरप्रीत सिंह कांगर और बलबीर सिद्धू को मंत्री बनाया जा रहा है।  अमरिंदर सिंह ने इन लोगों को बधाई दी और कहा कि पंजाब राज भवन में शनिवार की शाम छह बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। 
उन्होंने कहा कि नए कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा करके खुशी महसूस हो रही है। सभी को बधाई।

भावी मंत्रियों के नामों की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के साथ दो बार मुलाकात की। दोनों नेता गुरुवार को भी मिले थे। सूत्रों के अनुसार शनिवार  की बैठक करीब एक घंटे तक चली। पहले की बैठक में राहुल ने अमरिंदर से वरिष्ठता के क्रमानुसार विधायकों की सूची मांगी थी।  मौजूदा समय में पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री सहित नौ मंत्री हैं।

TAGS: punjab, cabinet, ministers, oth, congress, amrinder, rahul
OUTLOOK 20 April, 2018
Advertisement