Advertisement
06 November 2018

फैजाबाद जिला अब कहलाएगा अयोध्या, योगी आदित्‍यनाथ ने किया ऐलान

ANI

मंगलवार को भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। इस मौके पर दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी किम जोंग सूक खासतौर पर भारत आई हैं। दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या होगा।

लखनऊ से करीब 120 किलोमीटर दूर स्थित इस तीर्थनगरी में मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या हमारी ‘आन, बान और शान' का प्रतीक है। कोई अयोध्या के साथ अन्याय नहीं कर सकता है। अयोध्या की पहचान भगवान राम से है। हर भारतीय जानता है कि अयोध्या क्या चाहता है। हालांकि उन्होंने राम मंदिर का नाम नहीं लिया।

मेडिकल कालेज का नाम होगा दशरथ

Advertisement

उन्‍होंने कहा कि यहां एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी हो रहा है जिसका नाम दशरथ के नाम पर होगा। साथ ही उन्होंने शहर में प्रस्‍तावित एयरपोर्ट का नाम भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर रखने की घोषणा की।

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा हिंदूत्व को बढ़ावा देने में जुटी हैं। इससे पहले योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया था। 

TAGS: faizabad, naam, rename, Ayodhya, UP, CM, Yogi, depotsav
OUTLOOK 06 November, 2018
Advertisement