Advertisement
18 September 2018

रेवाड़ी रेप मामले में आप नेता के बिगड़े बोल, कहा ‘भाजपा के नेता कुकर्म करवाएं तो दूंगा 20 लाख’

हरिय़ाणा में आम आदमी पार्टी के प्रमुख नवीन जय हिंद ने एक विवादित बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अगर कुकर्म करवाएं तो वे उसे 20 लाख रुपये देंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दवारा पीड़िता को 2 लाख का मुआवजा देने संबंधी निर्णय पर ‘आप’ नेता ने कहा कि भाजपा का कोई नेता 10 लोगों से कुकर्म करावाए तो वे उसे 20 लाख रुपये देंगे।

हालांकि आम आदमी ने बाद में इस पर सफाई देते हुए कहा कि हरियाणा के पार्टी चीफ नवीन जय हिंद ने जिस मुद्दे को उठाया है वह अपने आप में सही है लेकिन जिस तरीके से इसे उठाया है वह गलत है।

Advertisement

पीड़िता की मां ने लौटाया चेक
पीड़िता की मां ने परिवार को दिए गए 2 लाख के मुआवजे का चेक लौटाते हुए कहा था कि उन्हें मुआवजे के पैसे नहीं, बल्कि इंसाफ चाहिए। बता दें कि परिवार को सीजेएम विवेक यादव ने शनिवार को चेक दिया था, जिसे मां ने लौटा दिया था।

1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, 2 अभी फरार
रेवाड़ी में 19 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों में से एक नीशू फोगाट को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने शनिवार को ही तीनों आरोपियों की तस्वीरें जारी की थीं। मामले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आरोपियों के सिर पर एक लाख रुपए का ईनाम रखा है।

TAGS: Rewari, Rewari Rape case, AAP, रेवाड़ी रेप, आम आदमी पार्टी, हरियाणा, Haryana
OUTLOOK 18 September, 2018
Advertisement