Advertisement
30 July 2016

मंत्री पर आरोप लगाने वाले अधिकारी को बदला आप सरकार ने

मंत्री पर आरोप लगाने वाले अधिकारी को बदला आप सरकार ने | गूगल

इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने आज दो दानिक्स अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें विशेष परिवहन आयुक्त भी शामिल हैं जिन्होंने इस सप्ताह के आरंभ में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

सरकार ने विशेष परिवहन आयुक्त इंदुशेखर मिश्रा का तबादला कर दिया और उन्हें विशेष आयुक्त (रोजगार) के तौर पर पदस्थापित किया है। मिश्रा 1993 बैच के दानिक्स अधिकारी हैं। मिश्रा की परिवहन मंत्री के साथ दिल्ली सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में सोमवार को बहस हो गई थी। जैन चाहते थे कि आरटीओ सप्ताह में सातों दिन खुले रहें, इसी मुद्दे पर दोनों की बहस हो गई थी।

मिश्रा के अलावा सेवा विभाग, दानिक्स द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड के निदेशक सी अरविंद को डीजेबी में सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। अरविंद को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

TAGS: दिल्ली सरकार, अधिकारी, मंत्री, बदसलूकी, आरोप, तबादला, दानिक्स
OUTLOOK 30 July, 2016
Advertisement