Advertisement
31 January 2016

एमसीडी हड़ताल: सफाई में जुटे आप के मंत्री, विधायक

एमसीडी हड़ताल: सफाई में जुटे आप के मंत्री, विधायक

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे उनकी न्यायसंगत मांगों के पूरा होने तक अपना विरोध जारी रखेंगे। उन्‍होंने चेताया कि सरकार द्वारा सफाई अभियान में पीडब्ल्यूडी टीमों को लगाने से शहर की स्थिति बिगड़ सकती है। आप विधायक और कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी कार्यबल के साथ मिलकर अभियान में शामिल हुए। कार्यबल को कल विशेष रूप से पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में कूड़ा हटाने के काम में लगाया गया था जहां हड़ताल का सबसे ज्यादा असर है।

इसके अलावा, दिल्ली जल बोर्ड के दो हजार से अधिक कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी कर्मियेां के साथ मिलकर अभियान में काम किया। पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपने आवास पर उत्तरी और पूर्वी एमसीडी आयुक्तों से मुलाकात भी की। इस मुद्दे पर आप और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। तीन नगर निगमों की कमान भाजपा के हाथ में है। सफाईकर्मियों ने 27 जनवरी को हड़ताल शुरू की थी। इन की मांग है कि वेतन समय पर मिले और भत्तों का भुगतान किया जाए। 

केेजरीवाल ने किया कर्मचारियों की मांगों का समर्थन

Advertisement

बकाया वेतन को लेकर हड़ताल कर रहे एमसीडी कर्मचारियों की मांगों का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया है। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि अगले सप्ताह उच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई के बाद कुछ हल जरूर निकलकर आएगा।

प्राकृतिक चिकित्सा करवाने के लिए बंगलूरू में मौजूद केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, मैं प्रदर्शन कर रहे एमसीडी कर्मचारियों की मांग का समर्थन करता हूं कि उन्हें उनका पूरा वेतन मिलना चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि मंगलवार को उच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई के बाद कुछ हल निकलकर आए। उन्‍होंने सफाई में जुटे पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की भी तारीफ की। 

 

OUTLOOK 31 January, 2016
Advertisement