Advertisement
15 September 2021

घिनौनी करतूत: मां ने ही नाबालिग बेटी को कर दिया अपने आशिक के हवाले, सामने में करवाती थी दुष्कर्म

File Photo

बिहार के बक्‍सर जिले में एक ऐसा घिनौना मामला सामने आया है जिसने मां के रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया है। जिले स्थित अल्पावास गृह में लाई गई किशोरी ने बताया है कि उसकी मां ही अपने प्रेमी से जबरन उसके साथ दुष्कर्म करवाती थी।

किशोरी की शिकायत के बाद महिला थाना में मां और उसके प्रेमी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दैनिक जागरण से महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया है कि बाल कल्याण समिति की अनुशंसा पर अल्पावास गृह भेजी गई 13 वर्षीया एक किशोरी ने अपनों पर ही जबरन दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है।

किशोरी के बयान के मुताबिक उसके पिता बाहर रहकर काम करते हैं। गांव के ही एक युवक के साथ उसकी मां का अवैध संबंध है। दिनेश के दबाव देने पर उसकी मां ने मारपीट कर जबरदस्ती उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए विवश किया। मां ने उसकी पढ़ाई भी छुड़वा दी।

Advertisement

पीडि़ता ने बताया है कि अगस्त में खेत में काम करने के नाम पर मां जबरदस्ती उसे लेक एक जगह ले जाती थी। जहां उस युवक ने मां के सामने उसने दुष्कर्म किया। 

इसके बाद से वो युवक उसकी मां के सामने ही उस पीड़िता के साथ कुकर्म करता था। इसका विरोध करने पर मां पिटाई करती थी। इससे बचने के लिए वह घर से भाग गई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Abominable act, minor daughter raped by mother lover, घिनौनी करतूत, मां के सामने बेटी के साथ दुष्कर्म, बिहार, बक्सर
OUTLOOK 15 September, 2021
Advertisement