Advertisement
11 December 2017

दंगल गर्ल से छेड़छाड़ का मामला: आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

FILE PHOTO

फिल्म दंगल से चर्चा में आई अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। जायरा के एफआईआर दर्ज कराने के बाद शनिवार देर रात को मुबंई पुलिस ने विकास सचदेवा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंधेरी ईस्ट का रहने वाला है।

क्या था मामला?

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री जायरा वसीम छेड़छाड़ का शिकार हुईं, तभ्‍ाी जायरा ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो अपलोड कर इसकी जानकारी दी। जायरा दिल्ली से मुंबई जा रही थीं।  जायरा का आरोप है कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। मुंबई पुलिस ने धारा 354 (छेड़छाड़) और POCSO अधिनियम के तहत शि‍कायत दर्ज कर ली थी।

Advertisement

तीखी प्रतिक्रिया

इधर राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से इस मामले में गंभ्‍ाीर प्रतिक्रिया आई है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, ‘‘मैंने अभी इंस्टाग्राम पर वीडियो देखा। मैं इस घटना से भयभीत हूं कि कैसे किसी क्रू मेंबर ने मदद नहीं की। यह बहुत ही चौंकाने वाला था। विस्तारा को इस मामले में नोटिस दे दी गई है।

इस मामले की निंदा करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि जायरा जी को दो चीजें करनी चाहिए- सबसे पहले एफआईआर दर्ज कराएं और दूसरी बात, उन्हें एयरलाइन के साथ सहयोग करना चाहिए। सिन्हा ने कहा कि यदि आरोपी दोषी पाया गया तो उसे नो फ्लाई लिस्ट में डाल सकते हैं।

वहीं इस मामले में विस्तारा प्रबंध्‍ान की ओर से कहा गया है कि वह इस मामले में पूरी जांच करेंगा और जायरा को हर किस्म का सहयोग देंगा। विस्तारा के मुताबिक इस तरह के मामलों में वे जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Accused, Zaira Wasim, molestation, detained, Mumbai Police
OUTLOOK 11 December, 2017
Advertisement