Advertisement
21 November 2019

ताजमहल के निकट ड्रोन उड़ाने पर पांच रूसी पर्यटक हिरासत में, विस्तृत जांच जारी

आगरा में ताज महल के निकट ड्रोन उड़ाने पर पुलिस ने रूस के पांच पर्यटकों को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा के लिहाज से ताज महल के आसपास का आसमान नो फ्लाइंग जोन में आता है। ताजमहल के ऊपर से किसी विमान के उड़ने पर भी काफी समय से रोक है।

नो फ्लाई जोन की जानकारी नहीं थी

आगरा के पुलिस अधीक्षक (नगर) बी. आर. प्रसाद ने बताया कि ये रूसी पर्यटक ताजमहल के निकट मेहताब बाग में ड्रोन उड़ा रहे थे। कुछ विदेशी पर्यटकों द्वारा ताजमहल के निकट ड्रोन उड़ाए जाने की सूचना मिली तो पुलिस ने वहां पहुंचकर उन्हें रोका और पूछताछ की। पर्यटकों ने कहा कि उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र होने की कोई जानकारी नहीं थी। पर्यटकों का उद्दश्य जानने के लिए पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Advertisement

जानकारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में बैनर लगे

एसपी सिटी ने बताया कि विदेशी पर्यटकों की बात सुनने के बाद पुलिस ने ताजमहल के क्षेत्र में नो फ्लाई जोन होने सूचना देने के लिए कई भाषाओं में बैनर लगाए हैं। ये बैनर पांच-छह भाषाओं में मेहताब बाग, शिल्प ग्राम और ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर लगाए गए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Taj Mahal, Russian tourists, flying drones, Agra, tourism
OUTLOOK 21 November, 2019
Advertisement