Advertisement
31 January 2024

दिल्ली में घने कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात प्रभावित; हल्की बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे हवाई और रेल यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शहर में दिन के दौरान हल्की बारिश भी हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शहर में दिन के दौरान हल्की बारिश भी हुई। सुबह 6.30 बजे इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर शून्य दृश्यता दर्ज की गई और क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की यह स्थिति सुबह नौ बजे तक बनी रही।

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली हवाईअड्डे पर बुधवार सुबह खराब मौसम के कारण तीन उड़ानों का मार्ग बदला गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शहर में दोपहर बाद हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शाम या रात में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है।

मंगलवार तक के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस महीने 30 जनवरी तक दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो 13 साल में सबसे कम है।

आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में औसत न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 13 वर्षों में दूसरा सबसे कम तापमान है। इस बीच, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजे 370 के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Air and rail traffic, affected, dense fog in Delhi, light rain
OUTLOOK 31 January, 2024
Advertisement