Advertisement
18 February 2018

माकन की कार्यशैली ने कांग्रेस का बहुत नुकसान किया: शीला दीक्षित

ANI

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा है कि माकन की कार्यशैली ने कांग्रेस का बहुत नुकसान किया।

शीला दीक्षित ने कहा, ‘राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष (प्रदेश अध्यक्ष माकन) को सारा दिन काम करना होता है, लोगों से बात करनी होती है और हर चीज जाननी पड़ती है। अगर अजय माकन कह रहे हैं कि उन्हें चीजें बदलने की जरूरत है तो यह अच्छा संकेत है। देखते हैं, वह क्या करते हैं। उनकी कार्यशैली ने कांग्रेस का पहले ही बहुत नुकसान किया है।‘

कांग्रेस में अरविंदर सिंह लवली की वापसी का स्वागत करते हुए शीला दीक्षित ने कहा, ‘जो कांग्रेस की विचारधारा के साथ रहा है, उसे भाजपा में रहने में हमेशा मुश्किल होगी। वो कांग्रेस से ठीक उलट हैं। खैर, जो हुआ, देर आए दुरुस्त आए।‘

Advertisement

इससे पहले भी लवली की वापसी पर शीला दीक्षित ने कहा था, ‘‘मैं खुश हूं। वह कांग्रेसी रहे हैं और लंबे समय तक दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही पार्टी की सरकार में मंत्री भी रहे है। स्वाभाविक रूप से उनकी वापसी पार्टी के लिए अच्छी है।’

शीला के वफादार माने जाने वाले लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन से मतभेद के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी। अरविंद लवली दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं लवली कांग्रेस के दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे।

आपको बता दें कि अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस के 4 बार विधायक रहे हैं। 1998 में पहली बार दिल्ली के गांधी नगर से विधायक बने थे। शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा, शहरी विकास, पर्यटन और परिवहन मंत्री रह चुके हैं.लेकिन अजय माकन को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बात से उनकी अनबन शुरू हो गई और फिर इतना झगड़ा बढ़ गया कि उन्होंने कांग्रेस से ही इस्तीफा दे दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ajay makan, Congress, delhi, Sheila Dikshit, arvinder singh lovely
OUTLOOK 18 February, 2018
Advertisement