Advertisement
27 June 2016

अखिलेश कैबिनेट का सातवां विस्‍तार, बलराम यादव की दोबारा एंट्री, शिवपाल हुए नाराज

google

कैबिनेट मंत्री के रूप में बर्खास्त रहे बलराम यादव के साथ नारद राय ने कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ली। लखनऊ के शारदा प्रताप शुक्ला तथा रविदास मेहरोत्रा राज्यमंत्री बनेंगे। इनके अलावा बलिया के जियाउद्दीन रिजवी पहली बार मंत्री बनेंगे। रिजवी बाद में शपथ लेंगे। विस्तार से ठीक पहले मनोज पांडेय को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यूपी मंत्रिमंडल का यह आखिरी विस्तार कहा जा रहा है। इसे चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। मंत्री का पद चुनाव को ध्यान में रखकर ही किया गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री से नाराज उनके चाचा और मंत्री शिवपाल सिंह यादव शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आए। इसे लेेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

यूपी की सवा चार साल पुरानी अखिलेश सरकार का यह सातवां मत्रिमण्डल विस्तार है। विस्‍तार को लेकर बलराम यादव सबसे ज्‍यादा चर्चा मेंं थे। मुख्तार अंसारी की पार्टी को सपा में विलय कराने के क्रम में उन पर मुख्य भूमिका निभाने का आरोप था। जिसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। लेकिन विस्‍तार में उन्‍हेंं दोबारा शामिल कर लिया गया।

खबर है कि शिवपाल यादव कैबिनेट विस्तार के बाद नाराज हैं। अंसारी के कौमी एकता दल के सपा में हुए विलय के बाद हुई किरकिरी से वे पार्टी और अखिलेश यादव से नाराज हैं। शिवपाल ने ही अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का सपा में विलय कराया था। बाद में अखिलेश ने विलय रद्द कर दिया था।

Advertisement

 

TAGS: अखिलेश यादव, यूपी, सातंवा विस्‍तार, कैबिनेट, शिवपाल यादव, बलराम यादव, सपा, मुख्‍तार अंसारी, mukhtar ansari, shivpal yadav, akhilesh yadav, cabinate expantion, up, sp, balram yadav
OUTLOOK 27 June, 2016
Advertisement