Advertisement
29 December 2016

सपा में आर-पार की लड़ाई, अखिलेश ने भी जारी की 235 उम्मीदवारों की सूची

सपा में आर-पार की लड़ाई, अखिलेश ने भी जारी की 235 उम्मीदवारों की सूची | फाइल फोटो। पीटीआई

हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी, लेकिन सोशल मीडिया पर यह पूरी सूची मौजूद है। इस सूची में उन सभी मंत्रियों के नाम शामिल हैं, जिनके नाम कल घोषित सूची में टिकट काटे गये थे। सूची में ज्यादातर नाम अखिलेश के प्रतिद्वंद्वी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के करीबी लोगों के थे।

आज देर रात जारी सूची में अखिलेश के करीबी मंत्री अरविन्द सिंह गोप को एक बार फिर बाराबंकी की रामनगर सीट से, राज्य मंत्री पवन पाण्डेय को दोबारा अयोध्या से और कैबिनेट मंत्री रामगोविन्द चौधरी को बलिया की बांसडीह सीट से टिकट दिया गया है। कल घोषित सूची में इन मंत्रिायों के नाम नहीं थे।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कल 325 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किये थे। उनका कहना था कि यह सूची बहुत सोच-समझकर बनायी गयी है और अब इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह उन मंत्रियों और विधायकों को दोबारा टिकट देने के लिये मुलायम से बात करेंगे, जिन्होंने अच्छा काम किया है और चुनाव जीतने की स्थिति में है। बहरहाल, टिकट कटने से परेशान मंत्रिायों और विधायकों ने अखिलेश से मुलाकात की थी।

Advertisement

भाषा 

TAGS: SP, Uttar Pradesh, Chief Minister, Akhilesh Yadav
OUTLOOK 29 December, 2016
Advertisement