Advertisement
07 June 2017

योगी पर अखिलेश का हमला- 'सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों से किया है धोखा'

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्विटर के जरिये भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में किसान धरने पर हैं और मध्य प्रदेश (मंदसौर) में गोली मारकर किसानों की हत्या हुई है। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों से धोखा किया है। ये पहली बार नहीं है जब अखिलेश यादव ने किसान कर्ज माफी मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। 


क्या है मंदसौर मामला

Advertisement

फसल के वाजिब दाम की मांग को लेकर मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी क्षेत्र में किसान आंदोलन कर रहे थे। मंगलवार को आक्रोशित भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। किसानों का आरोप है कि सीआरपीएफ ने गोली चलाई। जिला प्रशासन का दावा है कि प्रदर्शनकारियों की गोली से ही कुछ लोगों की मौत हुई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: किसान कर्ज माफी, अखिलेश, भाजपा, निशाना, धोखा, सरकार, Akhilesh targets, BJP govt., government, cheating
OUTLOOK 07 June, 2017
Advertisement