Advertisement
31 August 2016

लैपटाप नहीं अब मोबाइल देंगे अखिलेश यादव

लैपटाप नहीं अब मोबाइल देंगे अखिलेश यादव

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस बात का संकेत भी दिया कि आने वाले समय में मोबाइल की उपयोगिता और बढ़ने वाली है। अखिलेश ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में वोडाफोन की 4-जी सेवा की औपचारिक शुरूआत करते हुए कहा कि सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक मेधावी छात्रा-छात्रााओं को लैपटाप बांटे हैं। आने वाले समय में एेसा भी हो सकता है कि हम एेसा फैसला लें कि आम लोग जो गरीब हैं, उनकी सहूलियत के लिये उन्हें सरकार की तरफ से कुछ देना पड़े। आम जनता को मोबाइल देना पड़े तो समाजवादी लोग उस दिशा में भी सोचेंगे। यह हमारे घोषणापत्र में भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि लोग सपा के घोषणापत्र का इंतजार कर रहे हैं। बाकी घोषणापत्र एेसे होते हैं, जिनमें कहा तो जाता है लेकिन किया कुछ नहीं जाता, लेकिन समाजवादी लोग कुछ एेसा सोचेंगे कि आने वाली पीढ़ी या लोगों को एेसा कुछ मिले जिससे वे सरकार से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा सूचना और उन्हें जो उम्मीदें हैं, उन्हें साझा कर सकें। गौरतलब है कि सपा ने साल 2012 के विधानसभा चुनाव के लिये तैयार अपने घोषणापत्र में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाप और टैबलेट वितरित करने का वायदा किया था। उसे इस वायदे का खूब फायदा भी मिला था और पार्टी को खासकर युवाओं का खासा समर्थन मिला था और सपा ने पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी थी।

 

TAGS: उत्तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव, अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी, घोषणापत्र, लैपटाप, मोबाइल
OUTLOOK 31 August, 2016
Advertisement