Advertisement
22 December 2017

UPCOCA को लेकर बोले अखिलेश, इसका पुरजोर विरोध करेंगे

File Photo

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा प्रस्तावित उत्तर प्रदेश ‘संगठित अपराध नियंत्रण कानून’ (यूपीकोका) का सदन से लेकर जनता के बीच तक विरोध करेंगे।

अखिलेश ने एक प्रेस कांफ्रेंस में यूपीकोका के बारे में कहा कि सरकार में बैठे लोगों की नीयत से नहीं लगता कि यूपीकोका से किसी को न्याय मिलेगा। कहीं ऐसा तो नहीं कि यह राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए लाया गया है। यूपीकोका के गुरुवार को विधानसभा में पारित हो चुकने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान परिषद में सपा का बहुमत है। अपनी नाकामियों की तरफ से ध्यान हटाने के लिए सरकार यूपीकोका लाई है। सपा यूपीकोका का सदन में और जनता के बीच जाकर विरोध करेगी। 

उन्होंने कहा कि सरकार यह बताए कि क्या यूपीकोका लागू होने के बाद भाजपा के लोग सरकारी अधिकारियों को धमकाना और थाने चलाना बंद कर देंगे। क्या पुलिस ईमानदार हो जाएगी और नेताओं के इशारे पर काम नहीं करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की सत्ता में आते ही पूर्ववर्ती सरकार की विश्व स्तरीय यूपी-100 सेवा को निरर्थक बना दिया।

Advertisement

प्रदेश सरकार द्वारा 20 हजार राजनीतिक मुकदमे वापस लेने के निर्णय के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर भी गम्भीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उनकी फाइल पर कौन दस्तखत करेगा। क्या उप मुख्यमंत्री की फाइल पर मुख्यमंत्री हस्ताक्षर करेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Akhilesh Yadav, Will strongly, oppose, UPCOCA
OUTLOOK 22 December, 2017
Advertisement