Advertisement
31 May 2021

कौन हैं हरिकृष्ण द्विवेदी, जिन्हें मिली है अलपन बंद्योपाध्याय की जगह; केंद्र के सामने ममता का बड़ा दांव!

सितबंर 2020 में अलपन बंद्योपाध्याय को पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी, जो अब केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के यास तूफान की समीक्षा के दौरान इंतजार कराए जाने के आरोप के बीच अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार बन गए हैं। वहीं, अब मुख्य सचिव की जिम्मेदारी एच. के. द्विवेदी यानी हरिकृष्ण द्विवेदी संभालेंगे। इससे पहले वो गृह सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। बंदोपाध्याय पश्चिम बंगाल कैडर के 1987-बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जबकि एच. के. द्विवेदी 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 

दरअसल, ममता सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच विवाद में फंसे पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बनर्जी सोमवार को रिटायर हो गए। लेकिन, इसके साथ हीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें 3 साल के लिए अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया है। हरिकृष्ण द्विवेदी को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

ममता ने कहा कि अलपन ने आज ही अवकाश ग्रहण किया, लेकिन हमें प्रदेश के लिए उनकी जरूरत है। आगे उन्होंने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस अधिकारी ने अपना पूरा कार्यकाल सरकार की सेवा में लगाया है उसे अपमानित कर प्रधानमंत्री क्या संदेश देना चाहते हैं। क्या ये अधिकारी बंधुआ मजदूर हैं? पश्चिम बंगाल कैडर के अनेक अधिकारी केंद्र में हैं। क्या मैं बिना केंद्र से चर्चा किए उन्हें वापस बुला सकती हूं? मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य से चर्चा किए बिना किसी भी अधिकारी को नहीं बुला सकती है।

Advertisement

 

 

  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Hari Krishan Dubeydi, Chief Secretary, CM Mamata Banerjee, West Bengal, Alapan Bandopadhyay
OUTLOOK 31 May, 2021
Advertisement