Advertisement
06 June 2016

अमरिंदर ने कहा जेटली कर रहे हैं बदले की कार्रवाई

गूगल

सिंह ने अपने पुत्र रणइंदर सिंह को मिले प्रवर्तन निदेशालय के सम्मन पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा, जब भी उन्हें (जेटली) अपनी हार याद आती है वह आयकर विभाग या प्रवर्तन निदेशालय जैसी अपनी किसी एजेंसी को मेरे परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ सम्मन जारी करने का आदेश देते हैं।

 

उन्होंने कहा, यद्यपि मैं आपको बता देना चाहता हूं कि राजनीतिक लड़ाइयां राजनीति के मैदान में बेहतर लड़ी जा सकती हैं, राजनीतिक हार का बदला लेने के लिए छल से नहीं। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में सवाल किया, आप बदले की कार्रवाई का सहारा क्यों ले रहे हैं? सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर में जेटली को हराया था।

TAGS: पंजाब , कांग्रेस प्रमुख , अमरिंदर सिंह , रणइंदर सिंह , प्रवर्तन निदे्शालय , वित्त मंत्री , अरूण जेटली
OUTLOOK 06 June, 2016
Advertisement