17 February 2016
अमित शाह ने किया चुनाव से पहले गंगा-यमुना सफाई का वादा
PTI/FILE PHOTO
शाह ने यह भी कहा कि यह बात सही है कि यमुना के निर्मल हुए बिना गंगा का शुद्धिकरण नहीं हो सकता। इसलिए गंगा के साथ-साथ यमुना के शुद्धिकरण पर भी सरकार पूरा ध्यान बनाए हुए है और नमामि गंगे अभियान में ही यमुना की भी सफाई की व्यवस्था की जा रही है। शाह ने कहा कि यह जनता की सरकार है। जो देश को दुनिया भर में एक नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास कर रही है। यमुना के मसले पर उन्होंने कहा कि यह करोड़ों लोगों की भावना का प्रश्न है। निश्चित रूप से इस समस्या का निदान होना चाहिए।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि यमुना निर्मल होगी, तभी गंगा निर्मल होगी। इसके लिए हर नाले की सफाई जरूरी है। सरकार इसका ध्यान रखकर ही कार्य कर रही है। अगली बार जब तक हम पुन जनता के बीच आएंगे, निश्चित ही गंगा-यमुना के प्रदूषण में अपेक्षित परिवर्तन आ चुका होगा।