Advertisement
02 June 2016

खड़से मामले में अंजलि भूख हड़ताल पर

खड़से मामले में अंजलि भूख हड़ताल पर

मुंबई के आजाद मैदान में पहुंचकर भूख हड़ताल शुरू करने से पहले अंजलि ने सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे का आशीर्वाद लेने के मकसद से उनसे मुलाकात की थी।

अंजली की मांग है कि जांच छह महीनों के अंदर पूरी हो और मामले की सुनवाई त्वरित अदालतों में हो। उन्होंने कहा, खड़से के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं और सरकार को इस संबंध में कार्रवाई करनी चाहिए। मैंने अण्णा से मुलाकात की और उन्हें खड़से के खिलाफ सभी दस्तावेज दिखाए। अण्णा ने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है और उन्होंने मुझे आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री से बात कर यह मामला उनके संज्ञान में लाएंगे।

अंजली का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री उन्हें लिखित में यह आश्वासन नहीं देते कि खड़से के खिलाफ छह महीनों में जांच पूरी होगी, तब तक वह अपनी भूख हड़ताल नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि खड़से के दामाद ने अपनी कार लिमोजिन में फेरबदल के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से अनुमति लिए बिना नियमों का उल्लंघन किया था।

Advertisement

खड़से पर यह भी आरोप है कि अंडरवल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के आवास से खड़से के पास फोन आए थे। अंजलि ने दावा किया कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक बंगले के पास भूख हड़ताल का आयोजन करना चाहती थीं लेकिन पुलिस से उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली।

TAGS: anjali damania, hunger strike, eknaath khadse, अंजलि दमानिया, भूख हड़ताल, एकनाथ खड़से
OUTLOOK 02 June, 2016
Advertisement