Advertisement
01 December 2017

अंशु प्रकाश दिल्ली के मुख्य सचिव बने

अंशु प्रकाश दिल्ली के मुख्य सचिव बने | google

दिल्ली के नए मुख्य सचिव अंशु प्रकाश वर्मा को नियुक्त किया गया है। वह ग्रामीण विकास मंत्रालय में अपर सचिव और वित्तीय सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे।

गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव टीवीएसएन ने एग्मू कॉडर के 1986 बैच के अंशु प्रकाश की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। मंगलवार को 1985 बैच के एमएम कुट्टी के केंद्रीय वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किए जाने के बाद मुख्य सचिव का पद खाली हो गया था। कुट्टी को पिछले साल नवंबर में मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। उनके तबादले के बाद मुख्य सचिव के लिए दौड़ तेज हो गई थी। इस दौड़ में एनडीएमसी के चेयरमेन नरेश कुमार और गृह विभाग के प्रधान सचिव मनोज परीदा भी थे। 1987 बैच के नरेश कुमार राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं और उनकी भी मजबूत दावेदावी मानी जा रही थी। वहीं परीदा 1986 बैच के अधिकारी हैं।

दिल्ली सरकार की पसंद वित्त विभाग के प्रधान सचिव एसएन सहाय भी दौड़ में थे जबकि चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार परिमल राय मुख्य सचिव बनने में उत्साहित नहीं थे। दौड़ में अरुण गोयल और सतबीर साइलस का नाम भी चर्चा में था। दिल्ली सरकार का कहना था कि केंद्र सरकार को दिल्ली सरकार की सहमति के बिना मुख्य सचिव की नियुक्त करनी चाहिए लेकिन कुट्टी की नियुक्त के समय दिल्ली सरकार से कोई राय नहीं ली गई थी। 

TAGS: anshu prakash, cheif secretary, delhi, appiont, अंशु प्रकाश, मुख्य सचिव, दिल्ली
OUTLOOK 01 December, 2017
Advertisement