Advertisement
02 April 2018

अनुग्रह नारायण सिंह बने उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी

File Photo

कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल का सिलसिला जारी रखते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता अनुग्रह नारायण सिंह को उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया। वहीं, गुजरात के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल को बिहार का प्रभारी मनोनीत किया है।

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड में अनुग्रह नारायण सिंह के नाम को मंजूरी दी है। सिंह उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं और चार बार राज्य विधानसभा के सदस्य रहे हैं। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संगठन के अध्यक्ष भी रहे हैं।

Advertisement


गौरतलब है कि कांग्रेस संगठन में बदलाव का सिलसिला कई दिनों से जारी है। पिछले सप्ताह पार्टी ने गुजरात और ओडिशा के प्रभारियों के साथ ही कांग्रेस सेवादल के प्रमुख को भी बदला था। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को ओडिशा का और लोकसभा सदस्य राजीव सातव को गुजरात का प्रभारी तथा गुजरात प्रदेश के महासचिव लालजी देसाई को सेवादल का नया प्रमुख बनाया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Anugrah Narayan Singh, becomes the incharge, of the Uttarakhand Congress
OUTLOOK 02 April, 2018
Advertisement