Advertisement
21 October 2015

पंजाब के चार जिलों में सेना तैनात

गूगल

जिन चार जिलों में सेना तैनात की गई है वे हैं लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और तरनतारन। गौरतलब है कि अमृतसर और तरनतारन जैसे जिलों में अभी भी खालीस्तान समर्थक हैं। वे अपनी कुछ-कुछ गतिविधियां भी करते रहते हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए इन इलाकों मे सेना तैनात कर दी गई है।

 

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का कहना है कि जिन शरारती तत्वों ने प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश की है उनकी धरपकड़ जारी है। गौरतलब है कि इस पूरे मसले की छानबीन का जिम्मा एडीजीपी (क्राइम) सहोता को सौंपा गया है। सहोता का कहना है कि गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर सात मामलों में से पांच मामले हल कर लिए गए हैं जबकि दो मामलों की छानबीन जारी है। सहोता के अनुसार पुलिस छानबीन में पाया गया है कि पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए विदेशों से फंडिंग की गई है और कुछ मामलों में माहौल बिगाड़ने में स्थानीय कारण रहे। बरगाड़ी गांव जहां सबसे पहली घटना घटित हुई उसके लिए जिस रूपिंदर सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उसने स्वीकार किया है कि पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए विदेशों से रूपये दिए गए हैं।   

TAGS: पंजाब, गुरू ग्रंथ साहिब, लुधियाना, अमृतसर, फरीदकोट
OUTLOOK 21 October, 2015
Advertisement