Advertisement
13 July 2016

अरूणाचल पर न्यायालय के फैसले का नबाम तुकी ने किया स्वागत

अभी राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मौजूद तुकी ने फोन पर पीटीआई भाषा को बताया कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। तुकी ने कहा, मुझे न्यायपालिका में पूरा भरोसा है और मैं कानूनी प्रावधानों के अनुरूप काम करूंगा।

 उन्होंने साथ ही कहा कि न्यायालय के फैसले के अनुसार विधानसभा सत्र को पहले बुलाने के राज्यपाल के निर्णय को असंवैधानिक बताते हुए खारिज कर दिया गया और उनकी सरकार की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उच्चतम न्यायालय के फैसले की सराहना करते हुए अरूणाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पडी रिचो ने कहा, यह संविधान और लोगों की जीत है। मुख्यमंत्री कालिखो पुल के गुवाहाटी में होने के कारण वह तत्काल प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। वह पूर्वोत्तर जनतांत्रिाक गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए असम के गुवाहाटी में हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अरूणाचल प्रदेश, पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी, उच्चतम न्यायालय , कांग्रेस सरकार
OUTLOOK 13 July, 2016
Advertisement