Advertisement
02 May 2021

असम में लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार, अब मुख्यमंत्री पर सस्पेंस

file photo

असम में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। एनडीए गठबंधन को जहां 74 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 50 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। ऐसे मेंं अगला सवाल यही है कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा। क्योंकि भले ही मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल रेस में हैं। लेकिन भाजपा के प्रमुख चेहरे और प्रमुख रणनीतिकार हेमंत बिस्वा शर्मा की दावेदारी कम नहीं है।

इसलिए असम में अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब चुनाव के बाद हमारा विधानसभा दल गठित होगा तो इस पर सही समय पर निर्णय होगा। हमारे उच्च नेतृत्व के संज्ञान से इन सारे विषयों पर निर्णय लिया जाता है।

चुनावों में भाजपा ने असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। वहीं कांग्रेस ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और कई अन्य पार्टियों के साथ मिलकर ‘महागठबंधन’ बनाया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: असम विधानसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव मतगणना लाइव, असम मतगणना लाइव, असम में बीजेपी आगे, कोरोना के बीच विधानसभा चुनाव, Assam Assembly Elections, Assembly Election Counting Live, Assam Counting Live, BJP Ahead in Assam, Assembly Elections Between Corona
OUTLOOK 02 May, 2021
Advertisement