Advertisement
19 July 2018

असम भर्ती घोटाले में भाजपा सांसद की बेटी सहित 19 अधिकारी गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

असम पुलिस ने बुधवार को भाजपा के सांसद आरपी शर्मा की बेटी पल्लवी शर्मा और 18 अन्य सरकारी अधिकारियों को असम पीएससी में नौकरी के लिए कैश मामले में गिरफ्तार किया है।

मामले की जांच कर रही डिब्रूगढ़ पुलिस ने असम सिविल सेवा (एसीएस), असम पुलिस सेवा (एपीएस) और सहायक सेवाओं 2016 बैच के 19 अधिकारियों को समन किया है। इन अधिकारियों की आंसर शीट की फरेंसिक जांच में गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद उन्हें हैंडराइटिंग टेस्ट में शामिल होने के लिए कहा गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डिब्रूगढ़ पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पनेसर ने बताया, "इस मामले में अभी तक 63 अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज, हमने 19 अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से आठ महिलाएं हैं।"

Advertisement

पुलिस ने पहले 2015 बैच के 25 अधिकारियों की पहचान की थी जिन्होंने एपीएससी अधिकारियों को नौकरियां प्राप्त करने के लिए रिश्वत दी थी। उन 25 अधिकारियों में से 13 असम सिविल सर्विसेज में हैं, सात असम पुलिस सेवाओं में और शेष सिविल सेवाओं में हैं।

8 नवंबर को  पुलिस ने इस संबंध में 16 सिविल सेवा के अधिकारियों को गिरफ्तार किया।

 पूर्व एपीएससी चेयरमैन राकेश कुमार पॉल को पिछले साल 4 नवंबर को उनके दो सदस्यों- समेदुर रहमान और बसंत कुमार डोली की गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार किया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Assam cash-for-job scam, BJP MP, daughter Pallavi Sharma, 18 others arrested
OUTLOOK 19 July, 2018
Advertisement