Advertisement
22 February 2019

असम में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 69 हुई

असम में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत, कई बीमार

असम के गोलाघाट जिले में एक चाय बागान में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए। यह मामला गोलाघाट के सालमोरा टी एस्टेट में गुरुवार रात का है। सरकार ने इस मामले में दो आबकारी अधिकारियों को जिम्मेदार पाया है और दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, खुमतई से भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने बताया कि 100 से अधिक लोगों ने शराब पी थी और इसके एक ही विक्रेता से खरीदे जाने का संदेह है। बीमार पड़े लोगों का इलाज कर रहे एक चिकित्सक ने बताया कि देशी जहरीली शराब पीने की वजह से ये मौतें हुईं और अस्पताल लाए गए ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार रात कई लोगों ने एक दुकानदार से शराब खरीदकर पी थी। उनमें से कई लोग तुरंत बीमार पड़ गए। कहा जा रहा है कि कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती नहीं हुए हैं।

Advertisement

आबकारी मंत्री ने दिए जांच के आदेश

असम के आबकारी मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य ने जांच के आदेश दिए हैं। शुक्लाबैद्य ने कहा, ‘सरकार ने दो आबकारी अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार पाते हुए निलंबित कर दिया है। हमने अतिरिक्त आयुक्त संजीव मेढी की अगुआई में आबकारी विभाग की चार सदस्यीय समिति को इसकी जांच करने का निर्देश दिया है।’समिति को जांच रिपोर्ट तीन दिनों में पेश करने का निर्देश दिया गया है।

जहरीली शराब से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में 100 से ज्यादा की मौत...

अभी कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में जहरीली शराब पीने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। उत्तराखंड के रुड़की में 31, सहारनपुर में 64 और कुशीनगर में करीब 8 लोगों की मौत हुई थी। इन मौतों के बाद योगी सरकार ने अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान शुरू किया था। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

TAGS: 30 die, consuming spurious liquor, Assam
OUTLOOK 22 February, 2019
Advertisement