Advertisement
12 January 2018

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव, कई सुरक्षाकर्मी घायल

ani

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव हुआ है। बक्सर के नंदन में समीक्षा यात्रा के दौरान उनके काफिले पर पथराव कर दिया गया।

इस हमले में नीतीश कुमार को बचा लिया गया। जबकि कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि कुछ लोग मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांग और श‍िकायतें रखना चाहते थे। लेकिन प्रशासन की ओर से इसे ठुकराने के बाद लोगों में गुस्सा भड़क गया और नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव कर दिया।

TAGS: attack, convoy, Bihar Chief Minister Nitish Kumar, samiksha yatra
OUTLOOK 12 January, 2018
Advertisement