Advertisement
28 July 2017

जेल में 'रावण' पर हमला, भीम आर्मी ने लगाया जातिगत अत्याचार का आरोप

जेल में 'रावण' पर हमला, भीम आर्मी ने लगाया जातिगत अत्याचार का आरोप | FILE PHOTO

सहारनपुर जातीय हिंसा मामले में जेल में बंद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर जानलेवा हमला हुआ है। रावण के अलावा भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया पर भी हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक उनके बैरक में तोड़फोड़ भी की गई है।

घटना का विरोध

घटना के विरोध में भीम आर्मी के सदस्यों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में जमा होकर जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Advertisement

शिकायत के अनुसार  तीन दिन पहले जिला जेल के बैरक नंबर-9 में बंद चंद्रशेखर आजाद पर हमला किया गया और बैरक में तोड़फोड़ भी की गई। सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिला जेल प्रशासन भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर जातिगत अत्याचार कर रहे हैं।

प्रशासन ने किया इंकार

जेल अधीक्षक डा. वीरेश शर्मा ने भीम आर्मी के सदस्यों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया। जेल अधीक्षक के मुताबिक बैरक में चंद्रशेखर को अकेला रखा गया है। वहां कोई आता-जाता नहीं है। चंद्रशेखर पर किसी ने हमला नहीं किया।

गौरतलब है कि सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा मामले में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को 8 जून को गिरफ्तार किया गया था।

 

TAGS: Attack, Ravan, i jai. Bhim Army, charged, caste, atrocities, imposed.
OUTLOOK 28 July, 2017
Advertisement