Advertisement
09 July 2021

अयोध्या: सरयू नदी में स्नान करते एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, छह को बचाया गया

अयोध्या: सरयू नदी में स्नान करते क परिवार के 12 लोग डूबे, छह को बचाया गया | FILE PHOTO

यूपी के अयोध्या में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। सरयू नदी में 12 लोगों के डूबने की खबर है। एक ही परिवार के 12 लोग गुप्तार घाट पर स्नान कर रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने को कहा है।

सभी की खोजबीन में पुलिस और पीएसी के गोताखोरों को लगाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद छह लोगों को पानी से निकाला गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।  हादसा गुप्तार घाट पर हुआ है। हादसे का शिकार परिवार आगरा के सिकंदरा से अयोध्या घूमने आया था।

बताया जाता है कि स्नान के दौरान तेज धारा के कारण पहले दो लोग बहे। इसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 12 लोग बह गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी।  अधिकारियों का दल मौके पर पहुंच गया। एनडीआरएफ को भी बुलाने की बात कही जा रही है।

Advertisement

बताया गया है कि परिवार के 15 लोग स्नान कर रहे थे। इसमें से तीन तैरकर बच गए हैं। बचे लोगों की हालत भी खराब है। एसएसपी सर्वेश पांडेय खुद नाव पर बैठकर मौके का मुआयना कर रहे हैं। पानी से निकाले गए जिन छह लोगों को निकाला गया है उनमें तीन की हालत बेहद गंभीर है। सभी को अस्पताल भेजा गया है।

बता दें कि हर साल मानसून के दौरान बाढ़ से जूझने वाला यूपी इस बार कम प्रभावित हुआ हैलेकिन नदियों का जलस्तर बरसात के मौसम में काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है। ज्यादातर नदियों का बहाव भी काफी तेज है।

TAGS: Ayodhya, family, members, bathing, Saryu
OUTLOOK 09 July, 2021
Advertisement