Advertisement
15 June 2017

बजरंग सेना ने की खजुराहो मंदिर परिसर में 'कामसूत्र' पर प्रतिबंध लगाने की मांग

File photo

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बजरंग सेना की खजुराहो इकाई की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने छतरपुर पुलिस से शिकायत कर खजुराहो मंदिर परिसर में कामसूत्र की प्रतियां और अश्लील तस्वीरों कीबिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

सेना कार्यकताओं ने शिकायतकर यहां बिक रही कथित रूप से अश्लील सामग्री को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया है। गौरतलब है खजुराहो मंदिर विश्वधरोहर में शामिल है। यहां देश और दुनिया से पर्यटक आते हैं।

विश्वप्रसिद्ध खजुराहो में शिल्प के माध्यम से दर्शाई गई कामकला में जरा भी अश्लीलता या भोंडेपन का आभास नहीं होता। खजुराहो में दर्शाई गई शिल्पकला मानवीय धरोहर है।

ज्याति अग्रवाल ने एचटी को बताया कि, “ऐसी सामग्री यहां मंदिर परिसर में एएसआई और पर्यटन विभाग के अधिकारियों की नाक के नीचे हो रही हैं। ऐसी सामग्री विदेशियों की नजर में भारतीय संस्कृति और परंपरा की छवि पर बुरा असर डालती हैं।

अग्रवाल ने कहा कि, “ जो भी(मूर्तियों में) दिखाया गया है वह सब यहां करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।हम अपनी युवा पीढ़ी को किस तरह के नैतिक मूल्य सिखा रहे हैं। यहां शिव मंदिर है। मंदिर के पवित्र परिसर में कामसूत्र जैसी किताब कैसे बेची जा सकती है।

Advertisement

पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में भारतीय पुरातत्व और पर्यटन विभाग के साथ बात की जाएगी। 

TAGS: kamasutra, khajuraho temple, ban kasutra, bajarang sena
OUTLOOK 15 June, 2017
Advertisement