Advertisement
15 September 2021

रिश्ते शर्मसार: नाबालिग बेटी के साथ संबंध बनाता था बाप, मां की शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार

File Photo

बिहार के मोतिहारी से आई रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। पुलिस ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैँक के मैनेजर को नशे में धुत होकर अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ संबंध बनाने के आरोप के बाद बीते दिनों गिरफ्तार कर लिया। ये कार्रवाई मां की शिकायत के बाद हुई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस से बच्ची की मां ने शिकायत की थी। इसके मुताबिक बैंक मैनेजर 2018 से ये घिनौना काम कर रहा था। वो अक्सर नशे में धुत होकर घर लौटता और अपनी नाबालिग बेटी के साथ संबंध बनाता था। आरोप है कि किसी को भी ये बात बताने पर वह मां और बेटी- दोनों को जान से मारने की धमकी भी देता था।

महिला के मुताबिक, आरोपी पिता कुछ साल पहले महिला सहकर्मी के साथ भी अश्लील हरकत कर चुका है। हालांकि, इस मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। पुलिस मामले के दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है।

TAGS: Bank manager, relationship with own 13 year old daughter, arrested on mothers complaint, बैंक मैनेजर, 13 साल की बेटी के साथ संबंध, शिकायत के बाद गिरफ्तार
OUTLOOK 15 September, 2021
Advertisement