Advertisement
23 November 2017

मध्य प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

File Photo

मध्य प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का बंगला घेरने पहुंचे। इस तरह के विरोध को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और वॉटर केनन का इस्तेमाल किया।

गुरुवार को गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का बंगला घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शिवाजी चौक के नजदीक रोक लिया, इसके बाद भी जब वे नहीं माने तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज और वॉटर केनन का इस्तेमाल कर उन्हें पीछे हटाया। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव भी मौजूद थे। सभी लगातार गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग कर रहे।

कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध बढ़ते जा रहे हैं, जिससे यह साफ है कि यहां कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह को तुरंत अपना इस्तीफा देना चाहिए।

Advertisement


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bhopal, Congress protests, law and order situation, Madhya Pradesh
OUTLOOK 23 November, 2017
Advertisement