Advertisement
15 January 2021

भोपालः पुलिस मुख्यालय की नाक के नीचे हुआ बलात्कार, महिला को सड़क से घसीटते हुए दुकान में ले जाया गया

FILE PHOTO

मध्य प्रदेश  की राजधानी भोपाल में पुलिस मुख्यालय की नाक के नीचे महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। यह घटना देर रात की है जब महिला जहांगीराबाद में सड़क से गुजर रही थी। दुष्कर्म करने करने वाला महिला को सड़क से घसीटते हुए दुकान में ले गया जहां उसका बलात्कार किया गया। कुछ समय बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मध्य प्रदेश का पुलिस मुख्यालय जहांगीराबाद में स्थिति है। यहीं से 500 मीटर दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया। जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार देर रात करीब 12 बजे की है। 35 साल की महिला पति के साथ सेमरा अशोका गार्डन में रहती है। उसने बताया कि गुरुवार को उसकी तबीयत खराब थी। वह हमीदिया अस्पताल गई थी। वहां से पता चला, लाल परेड मैदान के पास खाना वितरण किया जा रहा है। उसने वहां जाकर खाना खाया। रात करीब 12 बजे वह जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से पैदल घर की तरफ जा रही थी।

इसी दौरान एक आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और मुंह दबाते हुए उसे खींचते हुए कपड़े की दुकान में ले गया। पहले तो आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। महिला को उसी हालत में छोड़कर आरोपी भाग गया। पीड़ित ने घटना के बाद डायल-100 को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की मदद की।

Advertisement

कांग्रेस ने इस घटना के बाद राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उसका कहना है यह घटना बताती है कि अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है। जब पुलिस मुख्यालय के करीब इस तरह की घटना हो रही है तो राज्य अन्य हिस्सों में स्थिति क्या होगी इसका अनुमान लगाया जा सकता है। यही वजह है कि लगातार बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही  है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 15 January, 2021
Advertisement