Advertisement
11 December 2016

एआईएडीएमके में हो सकती है फूट, जयललिता की भतीजी ने राजनीति में आने के दिए संकेत

एआईएडीएमके में हो सकती है फूट, जयललिता की भतीजी ने राजनीति में आने के दिए संकेत | google

भतीजी दीपा जयकुमार का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा। इससे असंतोष भड़क सकता है, निश्चित तौर पर लोग इसके पक्ष में नहीं है। यह गलत है कि मेरी बुआ ने शशिकला या उनके किसी रिश्तेदारको उत्तराधिकारी घोषित किया था। इसके साथ ही दीपा ने राजनीति में आने का संकेत भी दिया है।

मीडिया के मुताबिक, दीपा जयललिता के बड़े भाई जयकुमार की बेटी हैं। जयकुमार का भी निधन हो चुका है। राजनीति में आने के सवाल पर दीपा ने कहा, 'अगर मौका है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है, इसके लिए रास्ते तलाश रही हूं। राजनीति में आना पसंद करूंगी।

दीपा कुमार ने शशिकला को जयललिता की उत्तराधिकारी बनाए जाने के दावे को खारिज किया।
उन्होंने कहा कि बुआ ने शशिकला को राजनीति से बाहर रखा था। जबकि मैं घर की हूं, शशिकला को लेकर लोगों में गलतफहमी बहुत है। शशिकला ने मेरी बुआ के पीठ पीछे और उनकी जानकारी के बिना बहुत कुछ किया। पता चलने पर बुआ नाराज भी होती थीं।

Advertisement

गौर हो कि राज्य के नए सीएम पन्नीरसेल्वम ने एआईएडीएमके के जनरल सेक्रेटरी पोस्ट के लिए शशिकला का सपोर्ट किया है।  सीएम ने कहा है, 'जयललिता के निधन के बाद केवल शशिकला ही इस शून्यता को भर सकती हैं। 2011 में शशिकला को जयललिता ने पार्टी से निकाल दिया था।  आरोप था कि शशिकला और उनके परिवार के लोग जयललिता के खिलाफ साजिश कर रहे थे।

TAGS: एआईएडीएमके, जयललिता, शशिकला, भतीजी, aiadmk, jayalalitha, shashikala
OUTLOOK 11 December, 2016
Advertisement