Advertisement
28 October 2017

बिहार: रोहतास में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, शराबबंदी के बाद दूसरा बड़ा मामला

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी अवैध रुप से चलने वाल कारोबार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यह तब कहा जा सकता है जब अवैध शराब पीने से पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया। वहीं, चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद जहरीली शराब पीने की वजह से हुआ यह दूसरा बड़ा हादसा है। जिसने एक बार फिर से बिहार सरकार के शराबबंदी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले गत वर्ष अगस्त महीने में गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई थी।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बिहार के रोहतास जिले के दनवार गांव में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह मामला सामने आने के बाद सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है।

Advertisement

Bihar: 5 dead in Rohtas' Danwar after consuming illicit liquor, 4 others critical.
— ANI (@ANI) October 28, 2017

#UPDATE 5 dead after consuming illicit liquor: Rohtas SHO suspended #Bihar
— ANI (@ANI) October 28, 2017

उल्लेखनीय है कि शराबबंदी पर बिहार सरकार के कानून को पटना हाईकोर्ट की तरफ से रद्द किए जाने के बाद 2 अक्टूबर 2016 को नया कानून लाकर राज्य को शराब मुक्त बनाने की घोषणा की थी। राज्य सरकार की नई नीति को भी हाई कोर्ट में चुनौती दी गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए इससे जुड़े सभी मामलों को अपने पास मंगा लिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bihar, 5 dead, Rohtas, consuming, illicit liquor, 4 critical
OUTLOOK 28 October, 2017
Advertisement