Advertisement
31 August 2018

बिहार: मनीषा दयाल के आसरा होम से 2 लड़कियां फरार, दो की पहले हो चुकी मौत

बिहार: मनीषा दयाल के आसरा होम से 2 लड़कियां फरार, दो की पहले हो चुकी मौत | File Photo

बिहार की राजधानी पटना में स्थित आसरा होम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। आसरा फिर सुर्खियों में तब आया जब यहां से दो लड़किया फरार हो गई हैं, इस बात की पटना पुलिस ने पुष्टि की है। इससे पहले दस अगस्त को दो संवासिनों की मौत का खुलासा होने के बाद आसरा होम सवालों के घेरे में है। इस होम की डायरेक्टर मनीषा दयाल है, जो फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

70 लड़कियां रहती हैं आसरा शेल्टर होम में

पीटीआई के मुताबिक, आसरा शेल्टर होम में कुल 70 लड़कियां रहती हैं, जिनमें से दो लड़कियां बुधवार की रात को तीसरे महले के किचन से फरार हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे समाज कल्याण विभाग के पादधिकारी दिलीप कुमार कामत और राजीव नगर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दिया।

Advertisement

सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है: समाज कल्याण विभाग

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लड़कियों के भागने की जनाकारी देते हुए दिलीप कुमार ने बड़ी लापरवाही की बात कही है। साथ ही, यह भी बताया कि होम में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है। इसकी जानकारी पटना के जिलाधीकारी और एसएसपी को भी दी गई है।

एनजीओ से भागने वाली दोनों लड़कियां मूक और बधिर हैं

बताया जा रहा है कि पटना के राजीव नगर स्थित इस एनजीओ से भागने वाली दोनों मूक-बधिर लड़कियां, जिसमें से एक मीरा कुमारी की उम्र 30 वर्ष, जबकि दूसरी अनीता कुमारी की उम्र 35 वर्ष है। दोनों ही बुधवार देर रात यहां से फरार हो गई। आसरा होम की अधीक्षक डेजी और गार्ड को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह तक नहीं थी। लेकिन जब नौकरानी ने लड़कियों की गिनती शुरू की तो पता चला की दो लड़कियां गायब हैं।

दोनों तलाश की गई, लेकिन जब उनका पता नहीं चला तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद इंस्पेक्टर रोहन कुमार छानबीन करने के लिए पहुंचे।

दो लड़कियों की हो गई थी मौत

गौरतलब है कि इससे पहले यहां की दो लड़कियों की इलाज में लापरवाही की वजह से मौत हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने मनीष दयाल और चिरंतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया था, इन दोनों पर पैसे के गबन का आरोप था।

TAGS: Bihar, Two women, Aasra Shelter Home, absconding
OUTLOOK 31 August, 2018
Advertisement