Advertisement
05 June 2018

बिहार में जहानाबाद के बाद अब कैमूर में लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

Symbolic image

बिहार के जहानाबाद के बाद अब एक और जिले कैमूर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की से छेड़छाड़ और वीडियो बनाने की घटना सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक बिहार के कैमूर जिले में 29 मई से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक लड़की के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। कैमूर के भगवानपुर पुलिस स्टेशन के तहत मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही है।  साथ ही पुलिस का कहना है कि वायरल हो रहे वीडियो में महिला के साथ कुछ लोग अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहे है।

पुलिस का कहना है कि उसने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और छेड़छाड़ करने वाले छह लोगों की पहचान भी कर ली है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही बाकी के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।

Advertisement

इससे पहले जहानाबाद में हुई थी ऐसी घटना

जानकरी के मुताबिक, बिहार में लड़की से सरेआम छेड़छाड़ करने और उसका वीडियो बनाने की एक महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी बिहार के जहानाबाद जिले में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लड़के एक लड़की के साथ सरेआम अश्लील हरकतें करते हुए और उसे भद्दी गालियां देते हुए दिख रहे थे।

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जहानाबाद के एसपी मनीष ने सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच के लिए एसपी मनीष के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई, जिसे इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bihar, Viral video, a group of men, molesting & groping, a girl, in Kaimur, 2 Arrested
OUTLOOK 05 June, 2018
Advertisement