Advertisement
10 March 2018

बिप्लव कुमार देब ने संभाला त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का कार्यभार

त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने आज अपना कार्यभार संभाला लिया। त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष देब को शुक्रवार को राज्यपाल तथागत राय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।


अगरतला स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों ने देब का स्वागत गुलदस्ता देकर किया। मुख्यमंत्री के अलावा कई अन्य मंत्रियों ने भी मंत्रालय जाकर अपने कार्यभार संभाले।

Advertisement

मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेता जिश्नु देव बर्मन को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। जिश्नु अभी विधायक नहीं चुने गए हैं, क्योंकि उनके विधानसभा क्षेत्र चरिलाम (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) में माकपा उम्मीदवार के निधन की वजह से मतदान टल गया था। इस सीट पर चुनाव 12 मार्च को कराया जाएगा। भाजपा के पांच और उसकी गठबंधन सहयोगी इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के अध्यक्ष एनसी देवबर्मन सहित दो सदस्यों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। 
रतन लाल नाथ, सुदीप रॉय बर्मन, प्रणजीत सिंघा रॉय, मनोज कांति देव और सरकार में शामिल एकमात्र महिला मंत्री सांतना चकमा भाजपा से हैं जबकि एन सी देवबर्मन और मेवार कुमार जमातिया आईपीएफटी से हैं। देवबर्मन आईपीएफटी के अध्यक्ष और जमातिया महासचिव हैं।

शपथ ग्रहण के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Biplab, deb, Tripura, chiefminister, bjp, charge
OUTLOOK 10 March, 2018
Advertisement