Advertisement
13 January 2021

बर्ड फ्लू का कहर; दिल्ली के इन इलाकों में चिकेन-अंडे की बिक्री पर बैन, रेस्टोरेंट-होटलों को सख्त चेतावनी

File Photo

देश में जारी कोरोना संकट के बीच करीब एक दर्जन राज्यों में बर्ड फ्लू की वजह से खौफ है। इसको लेकर राज्य सरकार और केंद्र ने एहतियातन कई गाइडलाइन जारी की है। अब बर्ड फ्लू की दस्तक राजधानी दिल्ली में हो गई है। एहतियातन उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अगले आदेश तक पॉल्ट्री और चिकेन पर बैन लगा दिया है। निगम की तरफ से जारी आदेश में रेस्तराओं, होटलों में इन चीजों के परोसने पर रोक लगा दिया गया है। बीते कुछ दिनों में डीडीए के 14 पार्क में 91 कौवे मृत पाए गए थे।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने चिकन पर बैन लगाया गया है, इतना ही नहीं रेस्टोरेंट्स को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वो चिकन या अंडे से बनी कोई भी डिश लोगों को न दें। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

नगर निगम ने कहा है कि मुर्गे के मांस की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। रेस्टोरेंट्स को कहा गया है कि अगर उन्होंने चिकन या अंडे से बनी डिश परोसी तो उनका लाइसेंस तक सस्पेंड हो सकता है। निगमों की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली में फैलते बर्ड फ्लू की वजह से ये फैसला लिया गया है।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bird Flu, North Delhi, Bans Shop, Restaurants, Selling Chicken, Serving Poultry Dishes
OUTLOOK 13 January, 2021
Advertisement