Advertisement
12 July 2017

भोजपुरी फिल्म के सीन को बताया बंगाल की हिंसा, आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में सीआईडी ने भाजपा नेता तरुण सेनगुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। सेनगुप्ता पर आरोप है कि उसने भोजपुरी फिल्म के एक दृश्य को पश्चिम बंगाल की हिंसा बता कर पोस्ट को वायरल किया। इस तस्वीर के कारण सांप्रदायिक हिंसा फैल गई और 24 परगना जिला में एक जख्स अपनी जान से हाथ धो बैठा। यह सीन भोजपुरी फिल्म औरत खिलौना नहीं का बताया जारहा है। यह फिल्म 2014 में रीलिज हुई थी। इस फर्जी पोस्ट के तनाव बढ़ा और दो संप्रदायों में झगड़ा हो गया।

TAGS: BJP leader, asansol, west bengal, भाजपा नेता, आसनसोल, पश्चिम बंगाल
OUTLOOK 12 July, 2017
Advertisement