Advertisement
13 May 2023

यूपी में बीजेपी का बना ट्रिपल इंजन, नगर निगम की सभी मेयर सीटों पर फहराया भगवा; सारथी की भूमिका में रहे सीएम योगी

ANI

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी है और पूरे राज्य में योगी का जादू छाया हुआ है। योगी सरकार के लिए एक बड़े शॉट के रूप में, पार्टी ने राज्य में सभी 17 नगर निगम महापौर सीटों पर जीत हासिल की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सारथी की भूमिका में यूपी की सभी 17 नगर निगम सीटों पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की थी। सीएम योगी के कार्यों का परिणाम ही है पिछली बार हारी मेरठ व अलीगढ़ की सीट भी भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई।

वहीं पहली बार बने शाहजहांपुर में भी कमल ने कमाल कर दिया। यहां भी पहला नागरिक बनने का गौरव भाजपा उम्मीदवार अर्चना वर्मा को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मैराथन प्रचार के दौरान राज्य में डबल इंजन की सरकार में तीसरा इंजन जोड़ने के लिए भाजपा उम्मीदवारों को वोट देने की जोरदार अपील की थी।

17 में 14 थे नए उम्मीदवार:

Advertisement

बीजेपी ने मेयर पद के 17 उम्मीदवारों में से 14 नए थे जबकि कानपुर, बरेली और मुरादाबाद में निवर्तमान मेयरों पर पार्टी ने दांव लगाया था। पार्टी ने सभी 17 सीटें जीतीं क्योंकि लोगों ने योगी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए मतदान किया।

प्रमिला, विनोद, हरिकांत व उमेश बने दूसरी बार मेयरः

भारतीय जनता पार्टी और योगी के प्रति आमजन का विश्वास है कि पार्टी के चार प्रत्याशियों ने दूसरी बार महापौर बनने का गौरव हासिल किया। कानपुर से प्रमिला पांडेय,  मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल और बरेली से उमेश गौतम अनवरत दूसरी बार महापौर बने,  जबकि हरिकांत अहलूवालिया इसके पहले भी मेरठ के महापौर रह चुके हैं। झांसी में भाजपा के बिहारी लाल ने सबसे पहले जीत हासिल की। उन्हें कुल 123503 वोट मिले। वहां लड़ने वाले अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

योगी आदित्यनाथ ने की थी 50 रैलियां:

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव में कुल 50 रैलियां कीं। योगी आदित्यनाथ ने यहां सीएम योगी ने 9 मंडल के अंतर्गत आने वाली 10 नगर निगम क्षेत्रों में रैली की। पहले चरण में योगी आदित्यनाथ की कुल 28 रैली हुई। इसमें गोरखपुर में 4, लखनऊ में 3 व वाराणसी में दो स्थानों पर रैली-सम्मेलन में योगी शामिल हुए। पहले चरण के 37 जिलों में 4 मई को मतदान हुआ। दूसरे चरण में सीएम योगी ने 22 रैलियां कीं। इसमें 9 मंडल की सात नगर निगमों के लिए वोट पड़े। यहां अयोध्या नगर निगम के लिए सीएम योगी दो बार पहुंचे। यहां संत सम्मेलन में भी सीएम की उपस्थिति जीत के लिए काफी कारगर रही।

सीट               विजेता

लखनऊ            सुषमा खर्कवाल

गोरखपुर            डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव

वाराणसी            अशोक तिवारी

प्रयागराज           गणेश चंद्र उमेश केसरवानी

अयोध्या            गिरीश पति त्रिपाठी

कानपुर             प्रमिला पांडेय

अलीगढ़            प्रशांत सिंघल

मेरठ               हरिकांत अहलूवालिया

झांसी                    बिहारी लाल आर्य

शाहजहांपुर          अर्चना वर्मा

सहारनपुर           अजय सिंह

मुरादाबाद           विनोद अग्रवाल

मथुरा-वृंदावन        विनोद अग्रवाल

गाजियाबाद          सुनीता दयाल

बरेली                    उमेश गौतम

फिरोजाबाद          कामिनी राठौर

आगरा             हेमलता दिवाकर

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 13 May, 2023
Advertisement