Advertisement
21 February 2018

सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

File Photo.

यूपी में बिजनौर जिले के नूरपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान की आज सुबह सीतापुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। विधायक के साथ उनके दो गनर की भी इस हादसे में ही मौत हो गई। मृतकों की संख्या चार हो गई है। विधायक बिजनौर से लखनऊ जा रहे थे।

विधायक लोकेंद्र की गाड़ी एनएच-24 के कमलापुर थाना क्षेत्र के ककैयापारा में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक में जा घुसी। कमलापुर थाना क्षेत्र के ककहिया पारा गांव के पास सड़क हादसे में बिजनौर जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान (45) समेत चार लोगों की मौत हो गई है।

लोकेंद्र सिंह चौहान की सड़क दुर्घटना में मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दु:ख व्यक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि इस दु:ख की घड़ी में लोकेंद्र सिंह के परिवार के साथ खड़ा होने तथा हर संभव मदद देने को भी कहा है। 

Advertisement

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ककहियापारा गांव के पास विधायक की फार्च्यूनर डिवाइडर तोड़कर दूसरे साइड में ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि विधायक बिजनौर से लखनऊ जा रहे थे। दुर्घटना के बाद डीएम डा.सारिका मोहन और एसपी आनंद कुलकर्णी भी जिला अस्पताल गए और डाक्टरों से जानकारी हासिल की। इसके बाद चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेजा गया।

दुर्घटना के बाद डीएम डॉ सारिका मोहन और एसपी आनंद कुलकर्णी भी जिला अस्पताल गए और डॉक्टरों से जानकारी हासिल की। इसके बाद चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेजा गया। 

TAGS: BJP MLA, noorpur, bijnaur, lokendra singh chauhan, road accident, pm modi
OUTLOOK 21 February, 2018
Advertisement