Advertisement
12 November 2017

यूपी निकाय चुनाव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र

यूपी निकाय चुनाव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र | ANI

उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में होने जा रहे निकाय चुनावों के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पहली बार चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संकल्प पत्र को जारी किया। इस दौरान प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा मौजूद थे। संकल्प पत्र में पिंक टॉयलट, गोशाला से लेकर राष्ट्रवाद तक को जगह मिली है। बीजेपी ने इस संकल्प पत्र में युवाओं और महिला मतदाताओं पर विशेष जोर दिया है।

सीएम योगी ने संकल्प पत्र को जारी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी शहरों के प्रमुख बाजारों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क पिंक टॉयलट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार निकाय चुनाव में कोई राजनीतिक दल संकल्प पत्र जारी कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क पिंक टॉइलट, बस अड्डों पर फ्री वाई-फाई, कर सुधार से लेकर मोबाइल ऐप आधारित शिकायत निवारण प्रणाली शुरू किया जाएगा।

Advertisement

बीजेपी ने शहरी वोटरों के सभी वर्गों को लुभाने के लिए संकल्प पत्र में हर किसी के लिए कुछ न कुछ शामिल किया है। संकल्प पत्र को 18 हिस्सों में बांटा गया है। इसमें स्वच्छता, पारदर्शिता, यातायात प्रबंधन और 'राष्ट्रवाद' पर विशेष जोर दिया गया है। प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, रेलवे-बस स्टेशनों, अस्पतालों और सामुदायिक केंद्रों के पास महिलाओं के लिए ये पिंक टॉइलट बनाए जाएंगे।

छुट्टा गोवंशी पशुओं के लिए शहरों में कान्हा उपवन की तर्ज पर गोशाला का निर्माण और अन्य के लिए कांजी हाउस भी संकल्प पत्र में शामिल है। रविवार को जारी किए गए इस संकल्प पत्र के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय भी मौजूद रहे।

यूपी में निकाय चुनाव तीन चरणों में 22, 26 और 29 नवंबर को होने हैं।

TAGS: BJP, manifesto, local body elections, UttarPradesh, yogi adityanath
OUTLOOK 12 November, 2017
Advertisement