Advertisement
04 November 2018

उत्तराखंड: यौन उत्पीड़न के आरोप में भाजपा ने प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार को हटाया

Symbolic Image

भाजपा नेतृत्व ने उत्तराखंड प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार को पद से हटा दिया है। इसे शनिवार को एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों से उत्पन्न विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, महिला की ओर से कहीं भी इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। प्रदेश भाजपा के लिए यह हफ्ता खासा असहज करने वाला रहा है।

चर्चा है कि इस प्रकरण के बाद पार्टी में प्रांत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक गहन मंथन हुआ। शनिवार देर शाम देहरादून में सरकार व संगठन के शीर्ष नेताओं की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई। इसके बाद भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार को पद से हटाने का निर्णय ले लिया।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इसकी वजह से यह मामला बहुत ज्यादा तूल पकड़ चुका था। 1 नवंबर को बीजेपी ने पार्टी के 62 बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। ये नेता बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में खड़े हो गए थे। इस कार्रवाई को लेकर जारी प्रेस नोट में कहा गया कि उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजट भट्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

Advertisement


 

TAGS: BJP, Uttarakhand, General Secretary, Sanjay Kumar, sexual harassment
OUTLOOK 04 November, 2018
Advertisement