Advertisement
09 April 2015

भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां

पीटीआइ

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी केजरीवाल के 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास के पास जुटे और उनके आवास के बाहर लगे बैरिकेड को तोड़ने का प्रयास किया और सुरक्षाकर्मियों के साथ उनका संघर्ष हुआ। मजबूर होकर पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का सहारा लेना पड़ा।

नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और मटिया महल से विधायक आसिम अहमद खान के करीबी आप कार्यकर्ता हैं। खान के इस्तीफे की मांग करते हुए उपाध्याय ने कहा, आप ने दावा किया था कि वे इस तरह के किसी अनैतिक कृत्य की अनुमति नहीं देंगे। हमारा स्पष्ट आरोप है कि यह अपराध करने वाले आरोपी मंत्री (आसिम अहमद खान) के समर्थक हैं, जिनके इलाके में यह घटना हुई। उन्होंने कहा, इलाके में पोस्टर लगे थे जिनपर मंत्री के साथ आरोपी की तस्वीर थी। उन्हें पद से तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिल्ली, केजरीवाल, भाजपा, कार्यकर्ता, तुर्कमान, आम आदमी पार्टी, पुलिस, प्रदर्शन, देश
OUTLOOK 09 April, 2015
Advertisement