Advertisement
24 April 2023

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता का अश्‍लील वार्तालाप वाला वीडियो वायरल, बन्‍ना ने कहा फेक, दर्ज करायी प्राथमिकी

झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता का अश्‍लील वार्तालाप वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बन्‍ना गुप्‍ता ने इसे फेक और राजनीतिक प्रतिद्वंदि्वयों की साजिश बताते हुए इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 21 सेकेंड के इस वायरल वीडियो क्लिप में बन्‍ना गुप्‍ता गंजी पहने दिख रहे हैं। दूसरी ओर से एक महिला अश्‍लील बातें कर रही है।

बन्‍ना गुप्‍ता ने कहा कि यह मेरी छवि धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष की भावना से राजनीतिक विरोधियों की साजिश के तहत फेक और एडिट किया हुआ वीडियो है। इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बन्‍ना गुप्‍ता ने जमशेदपुर के एसएसपी को इस वीडियो की जांच कराकर वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा टि्वट किये जाने और वीडियो पोस्‍ट किये जाने के बाद इसने विवाद पकड़ा। दुबे ने लिखा कि ''यह है कांग्रेस का चरित्र, झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता जी का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं के इज्‍जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्‍नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार समझ पाता। यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है।''

Advertisement

रविवार को अपने पोस्‍ट के बाद सोमवार को निशिकांत दुबे ने पुन: टि्वट किया कि ''कांग्रेस पार्टी और जेएमएम बन्‍ना गुप्‍ता के इस कृत्‍य को छुपाने और बात घुमाने का काम करती है तो शर्म से इनको डूब मरना चाहिए। महिला की इज्‍जत अभद्र टिप्‍पणी और विवादित बयान कांग्रेस की संस्‍कृति है।''

वहीं बन्‍ना गुप्‍ता के सटे हुए निर्वाचन क्षेत्र से आने वाले पूर्व मंत्री, निर्दलय विधायक सरयू राय निशिकांत दुबे के पोस्‍ट को री टि्वट करते हुए लिखते हैं कि ''कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे जी के अनुसार हेमंत सोरेन की सरकार के सभी कांग्रेसी मंत्री अच्‍छा काम कर रहे हैं। अच्‍छा काम की झांकी है यह। हो सकता है पूरा पिक्‍चर बाकी हो।'' बहरहाल बन्‍ना गुप्‍ता के इस वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस में खलबली मची हुई है।

पार्टी में बन्‍ना के विरोधी चटकारे ले रहे हैं हालांकि औपचारिक तौर पर कोई भी बोलने से परहेज कर रहा है। इधर भाजपा सांसद संजय सेठ न कहा कि बन्‍ना गुप्‍ता के इस शर्मनाक कृत्‍य के बाद राज्‍यपाल को उन्‍हें तत्‍काल बर्खास्‍त कर देना चाहिए और उनके ताउम्र चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP's Nishikant Dubey, purported video, Jharkhand minister, Jharkhand Health Minister Banna Gupta. Phone chat, woman
OUTLOOK 24 April, 2023
Advertisement