Advertisement
01 July 2018

दिल्ली: एक ही घर में 11 शव मिले, कई के हाथ-पैर बंधे और आंखों पर पट्टी

ANI

दिल्ली में बुराड़ी के संत नगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह एक घर से संदिग्ध स्थिति में 11 शव मिले हैं। सभी शव रस्सी से लटके पाए गए।  10 लाश घर के अंदर जाल से लटकी हुई थी और एक लाश कमरे में लटकी हुई थी। कुछ मृतकों के हाथ-पैर तो कुछ की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मृतकों में 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। इनकी मौत कैसे हुई इसके बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। दिल्ली के संयुक्त सीपी ने कहा कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रहा है। वे अभी इस पर कुछ नहीं कह सकते।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 11 लोगो के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के लगभग 16 से 17 साल के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा "पड़ोसियों, आस-पास के लोगों का कहना है कि मृत परिवार का किसी से कोई झगड़ा नहीं था, कोई दुश्मनी नहीं थी। इस घटना पर कुछ भी कहने के लिए पुलिस की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करना होगा"


 

 

TAGS: bodies of 11 people, found, house, Delhi, Burari
OUTLOOK 01 July, 2018
Advertisement