Advertisement
04 October 2017

गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद के लिए पीड़ित साध्वियों ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका

FILE PHOTO

बलात्कार मामले में जेल की सजा काट रहे राम रहीम के खिलाफ पीड़िता दोनों साध्वियों ने बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके उम्रकैद की मांग की है।

दोनों साध्वियों के रेप के मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत राम रहीम को दोषी ठहराते हुए 20 साल की सजा सुना चुकी है। कोर्ट ने दो साध्वियों से रेप केस में अलग-अलग 10-10 साल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा 15-15 लाख रुपये दोनों मामलों में जुर्माना भी लगाया था। उस दौरान अदालत ने अपने फैसले में राम रहीम पर कठोर टिप्पणी की थी। उसके अपराध को रेयरेस्ट ऑफ दी रेयर मानते हुए सजा दी थी।

इस दौरान सीबीआई कोर्ट ने कहा था कि जो लड़कियां उसको भगवान की तरह पूजती थीं, उसने उन्हीं के साथ घिनौनी हरकत की है। ऐसा करके दोषी ने उनका विश्वास तोड़ा है। पीड़ितों का शारीरिक और मानसिक शोषण किया है। ये मामला कस्टोडियल रेप से कम प्रतीत नहीं हो रहा है।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Both Sadhvis, pleas, Punjab and Haryana HC, seek life imprisonment, Ram Rahim Singh
OUTLOOK 04 October, 2017
Advertisement