Advertisement
26 May 2017

जेवर कांड: हिरासत में लिए गए चार लोग, लेकिन सवालो के घेरे में भाजपा सरकार

FILE PHOTO

बुधवार की रात जेवर-बुलंदशहर रोड पर एक कार की टायर में गोली मारकर रोक दिया गया, फिर कार में सवार लोगों को बाहर निकालकर लूटपाट शुरू कर दिया। कार में 4 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे सवार थे। इस वारदात में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के बाद गैंगरेप किया गया।

बावरिया गैंग का हो सकता है हाथ

पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे बावरिया गैंग का हाथ हो सकता है। चारों पीड़ित महिलाओं का मेडिकल हो चुका है। रिपोर्ट का इंतज़ार है। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस एसटीएफ से मदद ले रही है।

Advertisement

यह घटना प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है

इस घटना के बाद प्रदेश में राजनीति भी गर्मा गई है। कांग्रेस और सपा सहित अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने इसे प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक बताया है। वहीं  सपा ने कहा है कि प्रदेश की जनता इससे थर्रा गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि इस घटना से यह साफ हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और पूरा प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में आ गया है। राजबब्बर ने कहा  कि जेवर की यह घटना प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है।

वहीं समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि बुलंदशहर में हुई हत्या, लूट और सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर काला धब्बा है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bulandshahr, Highway, Four, people, detained, BJP government, questions
OUTLOOK 26 May, 2017
Advertisement